जमुई, जून 21 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा कर सात फेरे लेने वाली आयुषी आखिरकार अपने पति और प्यारी सी बेटी को छोड़कर प्रेमी के संग शादी रचा ली। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव का है। लगभग 8 वर्ष पूर्व विशाल दुबे की शादी आयुषी से हुई थी। शादी के बाद एक प्यारी सी बेटी भी हुई। दोनों के बीच रिश्ता ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच दो साल पूर्व आयुषी के जिंदगी में गांव के ही सचिन की एंट्री हो गई। गांव के रिश्ते से सचिन विशाल का दूर का भतीजा लगता था। दोनों के बीच घंटे बाद होने लगी। आयुषी सचिन के साथ ही रहने की जिद करती थी। इस मामले में एक बार महिला थाना में पति विशाल ने आवेदन दिया था। जिसके आधार पर दोनों को बुलाकर मामले का निष्पादन कराया गया। लगा कि अब सब कुछ ठीक से गुजरेगा। इसी बीच सचिन और विशाल के बीच तू तू, ...