लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- अपने पति और चार साल के बेटे को हरिद्वार में छोड़कर एक विवाहिता युवती भागकर सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा खुर्द गांव में अपने पुराने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी पर शादी करने और अपने घर में रखने का दबाव बनाने लगी। प्रेमी के घरवालों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। वहां पहुंचे यूपी 112 पुलिसवालों ने दोनों को थाने बुलाया। हरिद्वार से भागकर आई यह विवाहिता युवती बुधवार सुबह चार बजे सिंगहा खुर्द निवासी अपने पुराने प्रेमी संदीप के घर पहुंच गई। बताया जाता है कि इन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह संदीप पर शादी करने और उसके घर में रहने का दबाव बनाने लगी। यह देख संदीप और उसके घरवाले घबरा गए। उन्होंने यूपी 112 को फोन करके जानकारी दी। उन्होंने दोनों को थाने बुलाया। इसके बाद सिंगाही पुलिस ने हरिद्वार में उसके पति को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.