गढ़वा, मार्च 9 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पतिला गांव में दर्जनभर से अधिक कौवों के मरने का मामल प्रकाश में आया है। कौवों के मरने का कारण का पता नहीं चला है। पतिला पंचायत के मुखिया सह कांडी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने बताया कि कौवों के मरने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ है। शनिवार तक दर्जन भर से अधिक कौवे मर चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि कसनप से पतिला गांव स्थित मस्जिद के निकट बरगद का एक पेड़ है। उसी पेड़ के नीचे मरे हुए कौवे पाए गए हैं। शुक्रवार को कुछ कौवे मरे हुए मिले थे तो इसको सामान्य घटना समझ लिया गया था। वहीं शनिवार को और अधिक संख्या में कौवे मरे हुए पाए गए। यह खबर गांव और आसपास के इलाके में आग की तरह फैली। खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पंचायत के मुखिया को भी खबर देकर वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.