सहारनपुर, फरवरी 14 -- थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद में कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी अनीता (30) की शादी पांच वर्ष गांव फिरोजाबाद निवासी सन्नी के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह सन्नी मजदूरी पर चला गया था। पड़ोसियों ने देखा कि अनीता के कमरे का दरवाजा बंद पड़ा है। पड़ोसियों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा तो अनीता पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। घटना के समय मृतका की पांच साल और तीन साल की बेटी तथा पांच माह का बेटा भी कमरे के अंदर था। मामले में मृतका के भाई अमित कुमार ने थाना चिलकाना में दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी बहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.