मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप गांव में अनमोल ठाकुर के घर से 50 हजार रुपये नकद, करीब 10 लाख के जेवर, कई महत्वपूर्ण कागजात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना सोमवार देर रात की है। घर की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह मामला सामने आने के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने छानबीन की। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि घटना से पूर्व वह सपरिवार खाना खाकर सो गए। सुबह उठने पर घर का मेन गेट बाहर से बंद मिला। आवाज देने पर पड़ोस के लोगों दरवाजा खोला। बताया कि जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उसकी खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर अलमारी से करीब 10 लाख के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी किया गया है। सदर थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.