रामगढ़, दिसम्बर 8 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू सांकुल रोड़ में हर समय पानी बहाने और अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को ग्रामीण एक जुट हुए। साथ ही सड़क पर लोगों की ओर से लगातार पानी बहाने, अतिक्रमण करने के खिलाफ स्वत: अभियान चलाया। साथ ही सड़क अतिक्रमण का विरोध किया। अभियान चलाने से पूर्व दो पंचायत पतरातू और सांकुल पंचायत के जनप्रतिनिधि और दर्जनों गणमान्य लोग ब्लॉक मोड में एकत्रित हुए। इसके बाद अतिक्रमण और सड़क पर लोगों की ओर से बहाते पानी के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें अभियानकर्ताओं की ओर से अतिक्रमण करने वाले लोगों से अतिक्रमण हटाने का अपील किया। साथ ही सड़क पर पानी बहाने के लिए मना किया। कहा कि ऐसा करने से सड़क बिल्कुल जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह खड्डे उत्पन्न हो गए हैं। जिस पर हर समय जल जमाव रहता है। अभियान के दौरान अभियान चलाने वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.