रामगढ़, जनवरी 2 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस स्थित बिरसा मार्केट में एमजेड मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले चोरों को पतरातू पुलिस ने महज दो दिनों के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।पीटीपीएस जनता नगर के बिरसा मार्केट में बुधवार की रात को एमजेड मोबाइल दुकान का ताला काटकर हजारों रुपए का दर्जनों नए पुराने मोबाइल की चोरी कर ली गई थी। इसक़ो लेकर शुक्रवार क़ो एसडीपीओ कार्यालय पतरातू में एएसपी सह पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर बताया। बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड पिकनिक स्पॉट पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के इरादे से घूम रहे हैं। इसके बाद पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। शक के आधार पर वहां से दो युवक...