रामगढ़, जुलाई 18 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू डैम में एक बार फिर मिली दुर्लभ मछली।बुधवार को मछुआरों को मछली पकड़ने के दौरान सकरमाउथ कैट नामक मछली मिली। जो आमतौर पर साउथ अफ्रीका के अमेजॉन नदी में पाई जाती है। हालांकि, अब कई देशों में यह मछली मिलने लगी है। लेकिन पतरातू डैम में इसका दिखना दुर्लभ है। यह मांसाहारी मछली खतरनाक बताई जाती है। इस अजीबो गरीब मछली के मिलने से इलाके के लोगों में इसे देखने का कौतुहल पैदा हो गया है। बेहद अलग किस्म के सुंदर दिखने वाली मछली को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ मौके जमा होने लगी। सकरमाउथ कैट नदी में पाए जाने वाली छोटी मछली व जीव जंतु को खाकर जीवित रहती है। इसके चलते इस मछली को जलीय जीवों के लिए खतरनाक माना जाता है। मछुआरों ने बताया कि पकड़े गए इस मछली का वजन लगभग 800 ग्राम है। मालूम हो कि इसके पहले भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.