गुमला, फरवरी 7 -- रायडीह। थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली स्थित नेशनल हाईवे-43 के समीप एक पान दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी में करीब चार से पांच हजार रुपये की सामग्री गायब होने की बात कही जा रही है। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे दुकान संचालक वाहिद आलम दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजा खोलने पर दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सिगरेट, लाइटर, पान मसाला, बिस्किट, लेस, कुरकुरे, सोनपापड़ी और टॉफी आदि गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने रायडीह थाना को सूचना दी।सूचना मिलते ही रायडीह थाना के एसआई मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोर छेनी और हथौड़ी लेकर आए थे, जिन्हें घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने औजार जब्त कर छानबीन तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.