साहिबगंज, जून 1 -- साहिबगंज। खरीफ मौसम 2025 को लेकर साहिबगंज जिला में शनिवार से धान बीज वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन सांकेतिक रूप से पतना प्रखंड के अर्जुनपुर पंचायत भवन में छह किसानों के बीच कुल छह बोरी यानी 1.5 क्विंटल एमटीयू-7029 प्रभेद के धान बीज का वितरण किया गया। एक बोरी में 25 किलोग्राम धान है। उपरोक्त जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार से पूरे रफ्तार के साथ धान बीज का वितरण शुरू हो जाएगा। अभी तक 1800 क्विंटल धान बीज की राशि राष्ट्रीय बीज निगम(एनएससी)में जमा करवा दिया गया है। हालांकि वर्तमान में पहली खेप में 850 क्विटंल धान बीज जिला को मिला है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में और धान बीज जिला में आ जाएगा। ब्लॉक चेन से जुडे़ किसानों को ओटीपी के माध्यम से बीज वितरण किया जा रहा है। फोटो 104, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.