मुंगेर, फरवरी 15 -- संग्रामपुर। एक संवाददाता संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटियारी पंचायत में क्षेत्र के विकास के लिए औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिया गया औद्योगिक पार्क का निर्माण एक बहुत बड़ी सौगात होगी। इससे जहां इस क्षेत्र में उद्योग विकसित होंगे वहीं उद्योग विकसित होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र से होकर हल्दिया और रक्सौल फोरलेन गुजने का प्रसताव है। साथ ही साथ सुल्तानगंज देवघर राजकीय राजमार्ग को भी फोरलेन किया जाएगा तथा सुल्तानगंज से बेलहर तक राज्य सरकार अपने खर्चे से इस सड़क का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.