गोड्डा, जनवरी 6 -- महागामा, एक संवाददाता। बीते सोमवार को पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के 32 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पतंजलि परिवार प्रखंड इकाई महागामा द्वारा भव्य आयोजन किया गया। यह संस्थान परम पूज्य योग ऋषि वंदनीय स्वामी रामदेव महाराज तथा पतंजलि विश्व विद्यालय के कुलपति परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज (आयुर्वेदाचार्य) के मार्गदर्शन में संचालित है।इस अवसर पर भारत स्वाभिमान जिला सोशल मीडिया प्रभारी निर्मल कुमार केशरी, पतंजलि योग समिति महागामा प्रखंड प्रभारी सतीश कुमार झा एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट प्रखंड प्रभारी अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत "करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ नगर भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।इसके पश्चात ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.