गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पतंजलि का संस्थान एवं संगठन स्थापना दिवस समारोह सोमवार को गुरुनानक विद्यालय गिरिडीह में मनाया गया। योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, सनातन संघर्ष, निष्काम सेवा साधना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद योग प्राणायाम किया गया। तत्पश्चात यज्ञ-हवन, भजन, सत्संग सामूहिक रूप से किया गया। अतिथियों में गुरुनानक विद्यालय की प्रिंसिपल स्वपन कुमार, सचिव सरदार कुंवर सिंह को पुष्पा शक्ति, परमेंद्र कुमार ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। संगठन हित में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं, योग शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। योग प्रदर्शन के दौरान 70 साल के वृद्ध योग साधक ने शीर्षासन, मयूरासन, बकासन आदि करके लोगों को अचंभित कर दिया। संध्याकालीन योग ...