सहारनपुर, फरवरी 1 -- सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि यदि हमारे व्यापार मंडल का कोई भी व्यापारी चाइनीज मांझे की बिक्री करता हुआ पाया गया तो तत्काल उसकी सदस्यता रद्द करते हुए उसे संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा। रेलवे रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितना चाइनीज मांझा बनाने वाले दोषी है उतना ही खरीदने वाले व उपयोग करने वाले भी दोषी हैं। दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, विनीत चौहान, सुधीर मिगलानी, संजय भसीन, आरके मल्होत्रा, नीरज जैन, मुकेश धनगर, देवेंद्र चड्डा, आचमन मनोचा, तुषार गोयल, अश्विनी कश्यप, करण चावला, तुषार मरवा, जितेश नागपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.