लोहरदगा, जनवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता । लोहरदगा किस्को थाना क्षेत्र में पतंग उड़ाने में क्रम में कुएं में गिरने से मासूम की मौत हो गई है। यह घटना नावाडीह पंचायत के नारी गांव की है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पतंग उड़ाने के क्रम में आठ वर्षीय शादाब बालक कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मशादाब अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित खेत के एक खुले कुएं में गिर गया। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर बालक के परिजनों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाल कर किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों बालक को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...