लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो निजी बसों की आमने-सामने हुई टक्कर से चीख पुकार मच गई। हादसे में बसों की अगली सीटों पर बैठे लोग घायल हो गए। एक बस के चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं । घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा ढखेरवा बहराईच रोड पर प्रसादपुरवा गांव के पास हुआ। बहराइच और लखीमपुर की ओर से आ रही दो बसें आमने सामने से टकरा गई। हादसे के बाद बस की अगली सीटों पर बैठे लोग जख्मी हो गए। कुछ बस से उछलकर नीचे भी आ गिरे। हादसे में एक बस के चालक की जिला अस्पताल ओयल ले जाते समय मौत हो गई। अन्य पांच लोग घायल है। घायलो का प्रथामिक इलाज सीएचसी रमियाबेहड़ में कराकर जिला अस्पताल ओयल रेफर किया गया। इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.