बोकारो, सितम्बर 24 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो हवाई अड्डा के समीप मंगलवार को आजसू पार्टी की ओर से झारखंड आंदोलन के पुरोधा, महान जननायक स्व. बिनोद बिहारी महतो की 102वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड की अस्मिता, हक और अधिकार की लड़ाई में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। पढ़ो और लड़ों पर ही समाज का विकास संभव है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि उनके संघर्षों की विरासत झारखंड की जनता और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी। आजसू पार्टी उनके अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर संघर्षरत है। मौके पर राजेश महतो, राजेश बोराल, मिथलेश महतो, संतोष महतो, अनिल झा, तापेश महतो, चित्तरंजन महतो, गोपी लाल...