भोपाल, अगस्त 10 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका चौथी कक्षा के एक बच्चे से कक्षा में अपने पैर दबवाती दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने पर शिक्षिका ने सफाई दी कि उनका पैर क्लास के गड्ढे में मुड़ गया था और बच्चे ने उनकी मदद की थी। हालांकि, वीडियो में बच्चा स्पष्ट रूप से उनके पैर की मालिश करता नजर आ रहा है।महात्मा गांधी विद्यालय का मामला यह वायरल वीडियो भोपाल के गांधी नगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय का है। वीडियो में शिक्षिका चौथी कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के बजाय एक छात्र से अपने पैर की मालिश करवाती दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार, लंच के बाद स्कूल की अधिकांश कक्षाएं शांतिपूर्वक पढ़ाई में व्यस्त थीं, लेकिन चौथी कक्षा में शोर था। इस कक्षा में बच्चे जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.