गोरखपुर, फरवरी 15 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गायघाट टोला सेमरहवा निवासी कृष्ण चंद यादव का 16 वर्षीय पुत्र शिवम यादव रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने मझले बेटे शिवम को पढ़ाई-लिखाई को लेकर डांट-फटकार लगाई थी और अनावश्यक घूमने से मना किया था। इसके बाद 13 फरवरी को वह अचानक घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों के मुताबिक शिवम का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। 14 फरवरी को डायल 112 पर भी सूचना दी गई लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.