छपरा, फरवरी 21 -- कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण चल रही मैट्रिक परीक्षा मॉडल पेपर से मिले सवालों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का आत्मविश्वास न्यूमेरिक 68 केंद्रों पर चल रही परीक्षा फोटो 11 शहर के गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी छपरा। नगर प्रतिनिधि। जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्था के बीच दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद बाहर निकलते छात्रों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र पढ़ाई के अनुरूप था और मॉडल पेपर से तैयारी करने वालों को विशेष लाभ मिला।शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के सभी 68 परीक्षा केंद्रों पर ...