सीवान, अक्टूबर 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल ने महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा पंचायत में गांधी जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए पढ़ाई कमाई दवाई सिंचाई की समुचित व्यवस्था के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए महाराजगंज में राज्य स्तरीय खेल का मैदान निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना मेरे मन में है, लेकिन यह योजना तभी जाकर धरातल पर उतरेगी जब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। इसके लिए आप सभी अपना सहयोग दें, यही मेरी आपसे अपील है। विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा पंचायत दो विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। हजपुरवा पंचायत के ग्राम हजपुरवा में उपेंद्र महतो के घर से दक्षिण रामकिशोर सिंह के घर के आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.