मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Amit Shah Bihar Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खगड़िया के बाद मुंगेर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मुंगेर की जनसभा में उन्होंने स्कूलों में पढ़ाई, अस्पतालों में वक्त पर दवाई, खेतों की समय पर सिंचाई और हर घर में शुद्ध जल की सप्लाई को एनडीए का लक्ष्य करार दिया। अमित शाह ने राहुल गांधी, लालू यादव और रबड़ी देवी पर बिहार को विकास की दौर में पीछे धकेलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के समर्थन से चल रही लालू-रबड़ी की सरकार ने अनेक सालों तक बिहार में जंगलराज कायम रखा। यह चुनाव फिर से जंगलराज को रोकने के लिए है। लालू-रबड़ी ने राज्य का काफी नुकसान किया। 2005 में जब बिहार की जनता ने उनके राज को समाप्त कर दिया तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। अगर वे फिर वापस आए तो जंगलराज आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.