मेरठ, फरवरी 23 -- दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व घर से लापता युवती के परिजनों ने रविवार को थाने पहुंचकर पड़ोसी युवक पर बहलाफुसला कर जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामला दो पक्षों का होने के चलते पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए लापता युवती की तलाश में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में लापता युवती के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी युवक गांव में वेल्डिंग का काम करता है। वह 16 फरवरी को उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुत्री की उसने अपने परिजनों संग मिलकर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। उधर, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक और युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...