फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- पड़ोसी युवक ने नवविवाहिता की शादीशुदा जिंदगी में फोन करके जहर घोल दिया। आरोपी युवक द्वारा विवाहिता की ससुराल में फोन किया जाता था। शादी के एक महीने तक भी ससुराल में नहीं रह पाई और आरोपी युवक ने इतना परेशान किया कि ससुरालियों ने उल्टा बहू के ऊपर शक किया और वह मायके आकर रहने लगी। आरोपी युवक ने विवाहिता को परेशान करना नहीं छोड़ा जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना उत्तर के मोहल्ला खेड़ा निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी की शादी 11 दिसम्बर 2025 को हुई थी। उसकी बेटी को पड़ोस का लड़का सनी पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला खेड़ा फोन करके परेशान करता था। बेटी के मोबाइल पर फोन कर उससे बात करने की कोशिश करता था। इसके चलते बेटी के उसकी ससुराल वालों से मनमुटाव हो गया। ससुरालियों से मनमुटाव के बाद बेटी मायके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.