कौशाम्बी, अगस्त 17 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार सुबह जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दावा किया है कि पड़ोसी युवक बेटी से छेड़खानी करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। पीड़ित पिता की तहरीर लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मंझनपुर क्षेत्र के पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब 15 वर्ष पहले इलाके के ही एक गांव में की थी। पीड़ित का आरोप है कि बेटी का पड़ोसी उसके पीछे पड़ा था। वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। ऐसा नहीं करने पर तरह-तरह से परेशान करता था। पूरे परिवार को जानलेवा धमकी दी जाती थी। इसकी वजह से बेटी की बदनामी हो रही थी। लोकलाज के डर से उसने यह बात पुलिस को नहीं बताई थी। परेशान होकर पीड़ित की 38 वर्षीय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.