कौशाम्बी, मई 28 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के छोटी मौली गांव में मंगलवार शाम गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी बहनों ने महिला की जमकर पिटाई की। छोटी मौली गांव की सती देवी पत्नी राम लौटन ने बताया कि मंगलवार शाम उसका पति गाय और बैलों को लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान एक बैल पड़ोसी के चबूतरे पर चढ़ गया। तभी पड़ोसी घर से निकला और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी की तीन बेटियां और सती मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि सती के विरोध करने पर उन तीनों बहनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर तीनों बहनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.