कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के सेंवथा गोपालपुर निवासी अरुण कुमार दिवाकर ने बताया कि 31 जनवरी को वह तेरहवीं में शामिल होने करारी के चपहुंआ गया था। रात को लौटकर घर पहुंचा तो पड़ोसी सज्जन लाल मिल गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे मिथुन के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...