नोएडा, सितम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के गांव में पड़ोसी किरायेदार ने किराये के मकान में रहने वाली युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को अपने दोस्तों और युवती के परिवार के लोगों में वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी पड़ोसी किरायेदार का उनके घर आना-जाना था। उनकी बेटी भी आरोपी किरायेदार के घर जाती थी। इस बीच आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने उक्त वीडियो को अपने दोस्तों के फोन पर वायरल कर दिया। युवती की मां के व्हाट्सऐप पर भी वीडियो भेज दिया। वीडियो वायरल होने के बाद से युवती और उसके परिजन काफी परेशान हैं। कोतव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.