पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसुरमू गांव निवासी सुजीत उरांव के विरुद्ध चैनपुर थाना में प्राथमिकी कराई गई है। आवेदन के आलोक में पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दी है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि नाबालिग के परिजन केआवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपी के रिश्तेदार का घर उनके गांव में है। आरोपी अक्सर अपने रिश्तेदार के घर आया जाया करता था। नाबालिग बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद से वह गायब हो गई है। जानकारी मिलने के बाद उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास किया गया परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में चैनपुर थाना में आवेदन में प्राथमिकी क...