धनबाद, मई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जेसी मल्लिक रोड निवासी सुरेश दास पर पड़ोसी दिनेश दत्ता और उसकी पत्नी सीमा ने रॉड से हमला किया। हमले में सुरेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत गुरुवार को सुरेश के भाई बोकारो सेक्टर छह निवासी उमेश दास ने धनबाद थाना में की है। पुलिस को दिए आवेदन में उमेश ने बताया कि सुरेश दास संतोष मोदक के घर किराए पर रहते हैं और वहां रिकार्डिंग स्टूडियो चलाते हैं। छह मई की रात 11 बजे सुरेश की स्टूडियो में घुस कर पति-पत्नी ने सुरेश के चेहरे पर हमला किया। आरोप लगाया कि दोनों चोरी की नीयत से स्टूडियो में घुसे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...