कानपुर, जून 7 -- महाराजपुर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी के कुत्ते ने उनकी छह साल की बेटी को काट लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। महाराजपुर के चांदनपुर निवासी शिववीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने अपने घर में चार कुत्ते पाल रखे हैं। चारों कुत्ते खुले रहते हैं जो आए दिन किसी न किसी को काट लेते हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को उनकी छह साल की बेटी आस्था को एक कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद पीड़ित शिववीर ने महाराजपुर थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। मामले को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.