नई दिल्ली, मार्च 18 -- यूपी के सहारनपुर में बेहट मोहल्ला माजरी में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पर एक विवाहिता से अवैध संबंधों के चक्कर में मुहल्ले के युवक ने उसके पति की ही हत्या कर दी है। उसके पति को पहले शराब पिलाई फिर ईंट से कूंचकर उसकी हत्या कर दी है।युवक का शव एक कॉलोनी में खाली प्लाट में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुई रिपोर्ट दर्ज कराई, जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। माजरी निवासी 35 वर्षीय सतीश पुत्र ओमप्रकाश पंजाब में एक आरा मशीन पर काम करता था। अब वह गांव ताजपुरा में ही काम करने लगा था। पुलिस के मुताबिक पिछले कई वर्षों से सतीश की पत्नी के पड़ोस के ही युवक से अवैध संबंध थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.