मैनपुरी, जनवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना में दबंगों ने एक परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया जिससे वे लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पहले मारपीट की और जब पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करवाया तो आरोपियों ने फिर से मारपीट कर दी। पुलिस ने इस घटना के बाद फिर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी गौतम माथुर पुत्र राजेश ने पुलिस से शिकायत की कि मोहल्ले के ही सौरभ, गोपी, सुमित पुत्रगण वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र पुत्र रामचंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज करवाई है। बीती 18 जनवरी को उपरोक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से म...