कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव की रानी देवी पत्नी ललऊ ने बताया कि 19 सितम्बर की दोपहर वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी राजकुमार की पत्नी पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपनी बेटियों गुड्डी देवी, कोमल व बेटे गुपुल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.