कौशाम्बी, अगस्त 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव की अमीना बेगम ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पड़ोसी सगे भाई शकील अहमद और अकील अहमद उसके घर आए। दोनों पीड़िता से कहने लगे कि उसकी कच्ची दीवार ढहने से उनका नुकसान हुआ है। पीड़िता के मुताबिक उसने नुकसान की भरपाई करने की बात कही। इसके बाद भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति अफसार की भी पिटाई की। हमले में आरोपी शकील की पत्नी भी शामिल थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.