कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव में शनिवार सुबह मामूली बात पर पड़ोसियों ने दंपती समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। अषाढ़ा निवासी रामपाल सरोज ने बताया कि शनिवार की सुबह झाड़ू लगाते समय धूल उड़ने की बात को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी रागिनी, बेटी मोहिनी, बेटे प्रवेश व भाई श्यामलाल को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी को मामूली चोट लगी थी। इस संबंध में पश्चिमशरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.