काशीपुर, जुलाई 29 -- काशीपुर संवाददाता। ग्रामीण ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन कर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बच्चन सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी है। बताया कि सोमवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में सोया था। उनके घर पर जीजा अवतार सिंह और लखनऊ निवासी भांजा सतविंदर सिंह भी आए हुए थे। रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाली दो महिला समेत 8-10 लोग घर में घुस आए। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने घर के अंदर खड़ी कार और बिजली मीटर और डिश की छतरी समेत काफी सामान तोड़फोड़ दिया। जब परिजनों ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उसकी पत्नी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.