पीलीभीत, जून 20 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल निवासी सुमन पुत्री रामबहादुर ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके पड़ोस के शंकरलाल,टिंकू व आकाश ने उसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने अपनी जान का खतरा आरोपियों से बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल युवती का मेडीकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.