रांची, जनवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। पड़हा राजा सह अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा हत्याकांड में खूंटी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी चंदन यादव रांची जिले के हटिया का निवासी है। सोमवार को चंदन यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चंदन यादव जियारप्पा की विवादित जमीन पर काम करने में शामिल था। चंदन की गिरप्तारी के बाद हत्याकांड मामले में अबतक आठ लोगों की गिरप्तारी हो चुकी है। खूंटी पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जेल में बंद आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। गिरफ्तार लोगों में पालकोट राजपरिवार से जुड़े किशोरगंज (रांची) निवासी देवव्रत नाथ शाहदेव, जियारप्पा निवासी बाहा मुं...