जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- मानगो पुल पर जाम लगना अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। सबसे ज्यादा परेशानी आम यात्रियों को उठानी पड़ रही है। जाम लगते ही ऑटो चालक किराया बढ़ा देते हैं। आमतौर पर 15 रुपये में तय होने वाला किराया अचानक 25 रुपये कर दिया जाता है। यानी जाम की मार सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ रही है। मानगो-साकची रूट पर चलने वाले ऑटो चालक जाम लगते ही किराया बढ़ा देते हैं। यह निर्णय न तो किसी ऑटो चालक संघ ने लिया है और न ही प्रशासन ने अनुमति दी है। बावजूद इसके चालक मनमानी पर उतारू हैं। विरोध करने वाले यात्रियों से झगड़ने में भी ऑटो चालक पीछे नहीं हटते। नो पार्किंग में खड़े होकर बढ़ाते हैं परेशानी मानगो पुल पार करने के एवज में अधिक किराया लेने वाले ऑटो चालक वे हैं, जो नो पार्किंग जोन से चलते हैं। ये वाहन आगे जाकर जाम का कारण भी बनते हैं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.