कोडरमा, फरवरी 2 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत पडरिया गांव में श्रीश्री 1008 श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 151 माताओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञाचार्य द्वारा फीता काटकर एवं झंडा दिखाकर किया गया। इस अवसर पर वरीय नेता रमेश सिंह, शालिनी गुप्ता, प्रमुख विजय सिंह, राजकुमार यादव, कैलाश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पंचखेरो जलाशय पहुंची। वहां यज्ञाचार्य अंबिका प्रसाद पांडेय, आचार्य पं. बृजनंदन शास्त्री सहित यज्ञ कार्य में लगे पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.