बागपत, अप्रैल 21 -- सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में किताबों के नाम पर अभिभावकों की जेब पर खुली लूट की जा रही है। एनसीईआरटी की किताबों का जो सेट नर्सरी से कक्षा 5वीं तक मात्र 600 से 700 रुपये में तैयार हो सकता है, वह प्राइवेट स्कूलों में 2500 से लेकर चार हजार रुपये तक में बिक रहा है। एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। विद्यालय संचालकों ने बच्चों पर किताबें लेकर आने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शासन के सख्त आदेश हैं कि एनसीईआरटी की किताबें ही स्कूलों में चलाई जाएं, लेकिन स्कूल संचालक विभिन्न प्राइवेट प्रकाशकों की किताबों को अपनी स्कूल में चला रहे हैं। इसमें उनको भारी कमीशन मिल रहा है। एनसीईआरटी की एक किताब जहां 65 रुपये में मिल रही है। वहीं निजी प्रकाशकों की किताब 915 रुपये में मिल रही हैं। इसके पीछे भी कमीशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.