साहिबगंज, फरवरी 9 -- उधवा। दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के इंग्लिश मैदान में प्रीमियर लीग (पठान कप टूर्नामेंट) सीजन 10 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें राजमहल नगर पंचायत टीम ने दक्षिण पलाशगाछी टीम को छह विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण पलाशगाछी टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाकर चुनौती दी। दक्षिण पलाशगाछी टीम ने पहले ही ओवर के पहली गेंद पर एक विकेट झटक कर माहौल को गरमा दिया। लेकिन राजमहल टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया तथा चार विकेट की नुकसान पर 144 रनों बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजमहल टीम की ओर से अविनाश कुमार ने बल्लेबाजी करते हुए पहले अर्धशतक जड़ा तथा जीत का लक्ष्य भी हासिल कर लिया। अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया है। पठान कप टूर्नामेंट के चेयरमैन मुजास्सिर हुसैन उर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.