छपरा, फरवरी 22 -- दरियापुर। दरिहरा निशक में पट्टीदारों ने पिता व पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में अजीत कुमार सिंह की पुत्री का एक दांत भी टूट गया। घटना का कारण संपति विवाद बताया जा रहा है।इस संबंध में घायल अजीत कुमार सिंह ने थाने में पट्टीदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने कहा है कि उसको एक पुत्री ही है। पट्टीदारों को उसकी जमीन पर नजर है।वे उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं।इसको लेकर वे लोग उसके परिवार के साथ अक्सर मारपीट करते रहते हैं।उ सने आशंका व्यक्त की है कि जमीन हड़पने को लेकर उसके पट्टीदार के लोग उसकी हत्या भी कर सकते हैं।केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पति व पुत्री को मारपीट कर गहने छीने ,प्राथमिकी दर्ज तरैया।थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में पूर्व दुश्मनी को लेकर पति एवं पुत्री को मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.