बिजनौर, अक्टूबर 14 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर 11 अक्टूबर को खनन निदेशालय एवं सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद में संचालित खनन पट्टा क्षेत्र ग्राम वीरू वाला स्थित तहसील नजीबाबाद खनन पट्टा क्षेत्र का तहसीलदार नजीबाबाद संतोष कुमार तथा खनन निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा खनन पट्टा स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच की गई। अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि खनन पट्टा धारक द्वारा आवंटित क्षेत्र के बाहर भी अवैध रूप से खनन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट डीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.