गुड़गांव, जुलाई 7 -- गुरुग्राम। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई पटौदी से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा बंद कर दी गई है। दो माह के संचालन के बाद भी इस रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिले। इसके चलते हरियाणा रोडवेज ने इस सेवा को सीमित करने का फैसला किया है। अब यह बस केवल रोहतक तक ही चलाई जाएगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ तक बस चलाने का मुख्य उद्देश्य पटौदी और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी देना था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिले। इस कारण निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा था। नई व्यवस्था के तहत चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को अब रोहतक से अपनी बस पकड़नी होगी। पटौदी से रोहतक तक की यात्रा के बाद यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए दूसरी बस लेनी पड़ेगी। पटौदी से चंडीगढ़ व रोहतक सीधी बस चलाने की मांग काफी पुरानी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.