समस्तीपुर, जनवरी 15 -- शाहपुर पटोरी। 18 जनवरी को पटोरी में प्रदेश के 1000 से अधिक शिक्षक जमा होंगे। उक्त तिथि को पटोरी के जीबी इंटर स्कूल में राज्य स्तरीय एकदिवसीय सम्मेलन सह शैक्षणिक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर के जिला संयुक्त सचिव अभय कुमार आजाद एवं प्रखंड अध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि समारोह में शिक्षकों के अलावा राज्य के कई प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा शिक्षाविद् भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन सह परिचर्चा में वक्ता ' शिक्षा के महत्व एवं भविष्य ' विषय पर अपना विचार रखेंगे। यह सेमिनार शिक्षा के बदलते परिदृश्य, डिजिटल युग मे शिक्षण की विधियों और निपुण भारत मिशन जैसे विषयों के माध्यम से शिक्षा के भविष्य पर केंद्रित होगा। प्रखंड सचिव सुनील कुमार ने कहा कि यह सेमि...