हाजीपुर, अक्टूबर 31 -- पटेढ़ी बेलसर। मोंथा तूफान का असर साफ-साफ दिखाई पड़ने लगा है। मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की हालात भी बिगड़ने लगी है। प्रखंड में दो दिन से हो रहीं लगातार बारिश के कारण धान की फसल के साथ-साथ तेलहन की खेती पर बुरा असर दिख रहा है। प्रखंड के किसान धान की खेती बड़े पैमाने पर करते है। लेकिन लगातार हो रहीं बारिश में कई किसानों के धान काटकर खेत में ही पानी में डूबा हुआ है। मिश्रौलिया गांव निवासी किसान सुगन्ध कुमार ने बताया कि करीब 5 एकड़ में धान की फसल लगाएं थे। जब फसल तैयार होकर काट कर जाने वाला था कि इसी बीच बारिस ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब खेत में काटकर रखा धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब चुका है। किसानों का कहना हैं कि जब धान के फसल उगाने के समय बारिस तो हुयी नहीं। किसान किसी तरह कर्ज लेकर धान की रोपायी एवं सिंचाई की गयी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.