लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की बैठक मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजीव पटेल ने की। बैठक में हाल ही में समाज के कई लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान 3 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे सामूहिक शोकसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नवीन कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में मंत्री अंकुर वर्मा, विजय कनौजिया, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा, मनीष वर्मा, संदीप वर्मा, विक्रम वर्मा, शिवम पटेल, पंकज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.