समस्तीपुर, जून 19 -- समस्तीपुर। अभाविप समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री शुभम कुमार ने किया। विदित को कि परिषद् द्वारा पिछले मार्च महीने में ही पटेल मैदान में व्याप्त समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए समाधान की मांग की गई थी। परन्तु कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। जिससे आक्रोशित सदस्यों द्वारा पटेल मैदान से निकलकर पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकालकर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। अभाविप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद् के प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि पटेल मैदान का अपना एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। इस मैदान ने देश को कई खिलाड़ी दिए हैं सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.